इन चीजों को खाने से गर्मियों में डिहाइड्रेशन की नौबत नहीं आएगी

इन चीजों को खाने से गर्मियों में डिहाइड्रेशन की नौबत नहीं आएगी

सेहतराग टीम

गर्मी का मौसम आ गया है। इस समय लोगों के शरीर में पानी की कमी होती है, क्योंकि पसीने के रूप में शरीर का पानी काफी तेजी से बाहर निकल जाता है। इसलिए हमें इस मौसम में ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिससे हमारे शरीर में पानी बना रहे। पानी की कमी होने से लोग डिहाइड्रेशन का शिकार भी हो जाते हैं। इसकी वजह से शरीर को कई तरह के नुकसान भी होते हैं। ऐसे में जरूरी है कि डिहाइड्रेशन से बचें। इससे बचने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि बहुत सारे तरल पदार्थ पिएं, खासकर तब जब आप तेज धूप में खेल रहे हैं या कोई काम कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि शरीर में पानी की कमी को दूर करने के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए

पढ़े- खर्रांटे की वजह से याददाश्त हो रही कमजोर, जानें क्या कहता है शोध

तरबूज

गर्मी के मौसम में तरबूज खाना अच्छा माना जाता है, क्योंकि यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। क्लीवलैंड क्लिनिक के मुताबिक, तरबूज में 91 फीसदी पानी होता है। सिर्फ यही नहीं, तरबूज शरीर की कोशिकाओं को सूरज की क्षति से बचाने में भी मदद कर सकता है।

खीरा

क्लीवलैंड क्लिनिक के मुताबिक, खीरा पोषक तत्वों से भरपूर होता है और इसमें 95 फीसदी पानी की मात्रा होती है। गर्मियों में यह शरीर में पानी की कमी को दूर करता है। खीरे में एंटी-इंफ्लेमेंटरी गुण भी पाए जाते हैं, जो शरीर से अपशिष्ट को हटाने और त्वचा की जलन को कम करने में मदद करते हैं। गर्मी के दिनों में लोग खीरा खाना खूब पसंद करते हैं, क्योंकि इसके सेवन से शरीर को ठंडक मिलती है।

स्ट्रॉबेरी

गर्मियों में स्ट्रॉबेरी का सेवन भी फायदेमंद होता है। दरअसल, क्लीवलैंड क्लिनिक के मुताबिक, इसमें 91 फीसदी पानी होता है, ऐसे में इसके सेवन से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, स्ट्रॉबेरी के सेवन से सूजन संबंधी विकारों की रोकथाम और ऑक्सीडेटिव तनाव, मोटापे से संबंधित विकार, हृदय रोग के जोखिम में कमी और विभिन्न प्रकार के कैंसर से सुरक्षा मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें-

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2021: ये 5 नियम आपकी पूरी सेहत सुधार देंगे

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।